Monday, February 1, 2016

जस्टिन बीबर



जन्मनाम जस्टिन ड्रियु बीबर
जन्म मार्च 1, 1994 (आयु 21 वर्ष)[1]
लंदन, ओंटारियो,कनाडा
निवास स्ट्रेटफ़ोर्ड, ओंटारियो, कनाडा
शैली पॉप, आर और बी, टीन पॉप[2][3][4]
व्यवसाय गायक, संगीतकार, अभिनेता
वाद्य यन्त्र आवाज़, गिटार, पियानो, पर्कुशन[5] trumpet[6]
सक्रिय वर्ष 2008–अबतक
रिकॉर्ड लेबल आइलैंड, आरबीएमजी
संबंधित प्रदर्शन अशर
जालस्थल/वेबसाइट justinbiebermusic.com
जस्टिन द्रू बीबर[7] (अंग्रेज़ी: Justin Drew Bieber, जन्म १ मार्च १९९४)[1] एक कनेडियाई पॉप/आर और बी गायक, गीतकार और अभिनेता है।[2][4] बिबर को स्कूटर ब्राउन ने २००८ में खोज निकाला था[8] जिन्होंने उसके वीडियो यूट्यूब पर देखे और आगे चलकर उसके मैनेजर बन गए। ब्राउन ने उनकी मुलाकात अशर से अटलांटा, जोर्जिया में करवाई और बिबर को जल्द ही रेमंड ब्राउन मिडिया समूह में शामिल कर लिया गया जो अशर और ब्राउन का समूह है।[9] बाद में बिबर को आइलैंड रिकॉर्ड्स ने साइन कर लिया जो एल.ए रीड की संपत्ति है।[5] बिबर का पहला गीत "वन टाइम" २००९ में रिलीज़ किया गया और यह कनाडा के शीर्ष दस गीतों में रहा। उनका पहला अल्बम माई वर्ल्ड, जिसे नवंबर २००९ में रिलीज़ किया गया, जल्द ही अमेरिका में प्लैटिनम प्रमाणित रहा। वह पहले कलाकार बन गए जिनके सातों गाने बिलबोर्ड हॉट १०० की सूची में शामिल थे।[10]

बिबर का पहला पूरा स्टूडियो अल्बम माई वर्ल्ड २.० मार्च २०१० में रिलीज़ किया गया। यह कई देशों में शीर्ष दस स्थानों में और अमेरिका में प्लैटिनम प्रमाणित रहा। इसमें विश्वभर का शीर्ष-दस का गीत "बेबी" शामिल था। "बेबी" का संगीत वीडियो यूट्यूब पर अबतक चर्चा का विषय व सर्वाधिक देखा गया वीडयो है।


No comments:

Post a Comment