Sunday, January 24, 2016

अजब-गजब पेड़

                               अज़ब गज़ब पेड़

Bottle Tree (बोतल वृक्ष)
स्थान: नामीबिया
नामीबिया में पाया जाने वाला यह वृक्ष धरती पर सबसे
घातक पेड़ों में से एक है। इस वृक्ष का दूधिया रस बहुत
जहरीला होता है। पुराने जमाने में शिकारी अपने तीर को
जहरीला बनाने में इसका इस्तेमाल करते थे। चूंकि इसके तने
की शक्ल बोतल जैसी होती है इसलिए इसे बोतल वृक्ष कहा
जाता है। आमतौर पर यह पर्वतीय प्रदेशों में उगता है। बोतल
वृक्ष के फूल सुंदर होते हैं और प्राय: गुलाबी या सफेद रंग के
होते हैं, जो मध्य की ओर गहरे काले या लाल रंग के होते हैं।



Wawona Tree (रेडवुड)
स्थान: संयुक्त राज्य अमेरिका
वावोना पेड़ एक कोस्ट रेडवुड था जो कि संयुक्त राज्य
अमेरिका के योसमाइट राष्ट्रीय उद्यान के मैरिपोसा
ग्रोव में स्थित था। वर्ष 1881 में इसके तने को बीच में से
काटकर एक सुरंग बना दी गयी। तभी से यह एक लोकप्रिय
और आकर्षक पर्यटन स्थल बन गया था। सन 1969 में भारी
हिमपात तथा शिखर पर भार के चलते यह वृक्ष धराशायी
हो गया। ऐसा अनुमान है कि यह रेडवुड 2300 साल पुराना
था।


Teapot Baobab (ट्रीपॉट बाओबाब)
स्थान: मैडागास्कर
मैडागास्कर में ही मिलने वाले ये शानदार वृक्ष 1000 वर्ष
पुराने हैं। बाओबाब की यह एक संकटग्रस्त प्रजाति है। इसके
कई पेड़ 80 मीटर ऊंचे तथा उनके धड़ का घेरा 25 मीटर से भी
ज्यादा है। सूखे के दिनों में तने का फूला हुआ भाग पानी के
स्रोत का काम करता है। बहार के मौसम में इनके फूल महज
२४ घंटे टिकते हैं। इन फूलों का चित्र मैडागास्कर के 100
फ्रैंक के नोट पर अंकित किया गया है।




Pejibaye Palm
स्थान: कोस्टा रिका और निकारागुआ
यह मूलत: मध्य तथा दक्षिण अमेरिका का वृक्ष है।
हालांकि मुख्य रूप से यह कोस्टा रिका और निकारागुआ
में पाया जाता है। Pejibaye पेड़ का बाहरी हिस्सा कठोर,
काले, spikes से बना है जो उन्हें नीचे से ऊपर तक
गोलाकार आकार देता है। ये लगभग २० मीटर बढ़ते हैं। इसके
पत्ते ३ मीटर तक लंबे हो सकते हैं। अमेरिका के मूल निवासी
आमतौर पर इसका फल किण्वित (fermenting) के बाद खाने
में इस्तेमाल करते थे जो उनके आहार का एक प्रमुख हिस्सा
था। किण्वित फल आज भी बहुत लोकप्रिय हैं।


Crooked Forest ofGryfino
स्थान: पोलैंड
पश्चिम पोलैंड में ग्राइफिनो (Gryfino) के पास तकरीबन
400 अजीब पेड़ है। ऐसा माना जाता है कि इंसान के
यांत्रिकी दखल से ये घुमावदार हो गये हैं यद्यपि इन वृक्षों
का मकसद मालूम नहीं है। कुछ लोगों का अनुमान है कि
संभवत: इन्हें लकड़ी के फर्नीचर, हल या नाव के पेंदे बनाने के
इरादे से ऐसा कर दिया गया होगा। बहरहाल ये वृक्ष एक
रहस्य बने हुए हैं।





Burmis Tree(बर्मिस ट्री)
स्थान: कनाडा
अल्बर्टा के नजदीक कनाडा में स्थित यह एक देवदार का पेड़
है। इस पेड़ के बारे में ताज्जुब की बात यह है कि 1770 के
दशक में ही इसकी मौत हो गयी थी किन्तु यह आज भी बगैर
सड़े-गले खड़ा है। यह पेड़ 600-750 साल पुराना हो सकता है।
सन् 1998 में तेज हवा से यह गिर गया था लेकिन स्थानीय
लोगों ने इसे सहारा देकर फिर से खड़ा कर दिया। इसके कुछ
साल बाद कुछ शरारती लोगों ने इसकी एक डाल तोड़ दी।
स्थानीय लोगों ने एक बार फिर उस टूटी हुए डाल को
जोड़ दिया। ऐसा मानते हैं कि बर्मिस ट्री का दुनिया में
सबसे ज्यादा फोटो लिया गया होगा।


सनलैंड बाओबाब (Sunland baobab)
स्थान: दक्षिण अफ्रीका
सनलैंड बाओबाब नामक यह पेड़ दक्षिण अफ्रीका के
लिंपोपो प्रांत में स्थित है। इस पेड़ में एक छोटा-सा बार
बनाया गया है। यह पेड़ कुदरती तौर पर खोखला है तथा
1993 में इसमे एक बार खोल दिया गया जिसमें 15 से 20
लोग बैठ सकते हैं। यह दक्षिण अफ्रीका का सबसे ऊँचा और
बड़ा baobab पेड़ है। यह पेड़ 20 मीटर लंबा है तथा इसका
घेरा 47 मीटर है। यह दुनिया के सबसे पुराने पेड़ों में से एक है
जिसकी उम्र लगभग 6000 साल से अधिक हो सकती है।



No comments:

Post a Comment