Sunday, January 31, 2016

अनिल कपूर



अनिल कपूर




जन्म  24 दिसम्बर 1959 (आयु 56 वर्ष)[1]
चेम्बूर मुम्बई, महाराष्ट्र, भारत
व्यवसाय अभिनेता, निर्माता
सक्रिय वर्ष 1984 – वर्तमान
कद 5 फ़ुट 9 इंच (1.75 मी) [2]
जीवनसाथी सुनीता कपूर
(1984 – वर्तमान)
संतान सोनम कपूर
रिया कपूर
हर्षवर्धन कपूर
माता - पिता सुरिन्द्र कपूर (पिता)
निर्मल (माँ)
रिश्तेदार बोनी कपूर (भाई)
संजय कपूर (भाई)
अर्जुन कपूर (भतीजा)
श्री देवी (भाभी)


फिल्मी सफर

अनिल कपूर ने उमेश मेहरा की फिल्म 'हमारे तुम्हारे' (1979) के साथ एक सहायक अभिनेता की भूमिका में अपने बॉलीवुड के सफर की शुरुआत की। 'हम पाँच' (1980) और 'शक्ति' (1982) के रूप में कुछ मामूली भूमिकाओं के बाद उन्हें 1983 में 'वो सात दिन' में अपनी पहली प्रमुख भूमिका मिली जिसमे उन्होंने एक उत्कृष्ट एवं स्वाभाविक प्रदर्शन किया। कपूर ने बाद में टॉलीवुड में अभिनय करने की कोशिश की और तेलुगू फिल्म 'वम्सावृक्षं' और मणिरत्नम की पहली कन्नड़ फिल्म 'पल्लवी अनुपल्लवी' (१९८३) की। इसके बाद उन्होंने यश चोपड़ा की 'मशाल' में एक बेहतरीन प्रदर्शन किया जहां उन्होंने दिलीप कुमार के साथ अभिनय कौशल दिखाया। 'मेरी जंग' (1985) जैसी फिल्म में न्याय के लिए लड़ रहे एक नाराज युवा वकील की भूमिका की जिसने उन्हें एक परिपक्व अभिनेता के रूप में स्थापित कर दिया। इसके अलावा अनिल कपूर ने 'कर्मा', 'मिस्टर इंडिया', 'तेज़ाब', 'राम लखन' जैसी फिल्में कीं जिन्होंने उन्हें स्टारडम की ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया।

व्यक्तिगत जीवन

अनिल कपूर जाने माने फिल्म निर्माता सुरेन्द्र कपूर के बेटे हैं। उनका जन्म तिलक नगर मुंबई में हुआ। उनके बड़े भाई बोनी कपूर एक प्रसिद्द निर्माता हैं और उनके छोटे भाई संजय कपूर भी एक अभिनेता हैं। 1984 में उन्होंने सुनीता कपूर से शादी की और उनके तीन बच्चे हैं जिनमे सोनम कपूर भी एक अभिनेत्री है।

No comments:

Post a Comment